बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, हेली सेवाएं बंद – HSS News 24

बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, हेली सेवाएं बंद

admin

उत्तराखंड। प्रदेश में अर्णब का असर दिखाई दे रहा है। दो दिन से मौसम बदला हुआ है। बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में सफेद चादर सी बिछी हुई है। हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं।
बागेश्वर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ठंड बढ़ गई है। नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा है, बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पिथौरागढ़ में रात को वर्षा हुई और सुबह बादल छाये रहे। अल्मोड़ा में अलसुबह हल्की बारिश के बाद आसमान बादलों से घिरा है। पहाड़ में ठंड बढ़ने लगी है। रानीखेत व आसपास घने बादल छाए हैं। तड़के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी होने से ठंड बढ़ी है। चंपावत के आस पास क्षेत्र में रिमझिम बारिश और मुख्यालय में घने बादल छाए हैं। रुद्रपुर में बादल छाए हैं
वहीं गुरुवार सुबह से ही देहरादून में जारी रही। जिससे आठ डिग्री पारा गिर गया। स्थिति यह रही कि शाम चार बजे ही अंधेरा छाने लगा। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने स्वेटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
चमोली जिले में हल्की बारिश, बदरीनाथ हाईवे सुचारू यात्रा जारी है। श्रीनगर गढ़वाल में वर्षा थमी है। बीती रात्रि भी यहां रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही।
कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती रात करीब आठ बजे से लगातार बारिश चल रही है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सतपुली गुमखाल के बीच बार बार मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद मशीनें मलबा हटा रही है। बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह विद्युत आपूर्ति ठप्प है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। खराब मौसम अथवा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंची धाम बाईपास और कुंभ के लिए धामी सरकार ने खोला पिटारा

देहरादून, 01 मई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देहरादून शहर की प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के सम्बन्ध में… देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।… देहरादून, ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी समाज कल्याण को समर्पित पार्टी […]

You May Like

Subscribe US Now