नई टिहरी, ब्यूरो। 15वीं गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीण सिंह गुसाईं (32) निवासी पुंडोली नैलचामी का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट महड शिवपुरी में हुआ। शहीद प्रवीण की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर प्रवीण को श्रद्धांजलि दी।
प्रवीन के शहीद होने की सूचना से ही पूरे क्षेत्र का गमगीन माहौल बना हुआ है। घनसाली व्यापार मंडल ने शहीद प्रवीण को श्रद्धांजलि देते हुये बाजार बंद रखा। मौके पर कर्नल मुकेश प्रसाद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीसी चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, एसडीएम केएन गोस्वामी, आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे।