छह छात्राओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, दो युवक गिरफ्तार; मुख्य आरोपी बनबसा से दबोचा – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

छह छात्राओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, दो युवक गिरफ्तार; मुख्य आरोपी बनबसा से दबोचा – Uttarakhand Nidhi

admin




 

ऊधम सिंह नगर ब्यूरो – दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने बनबसा से दबोच लिया। दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर को मामला सामने आने के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर दिनेशपुर थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मो. बिलाल ने संस्थान की छह छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो अपने साथी अनस के साथ साझा किए थे। आरोप है कि इसके बाद छात्राओं को अश्लील टिप्पणियों, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने व गला काटने जैसी गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड ऊधम सिंह नगर ब्यूरो – रुद्रपुर  शहर के सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। भांजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा की जिला अस्पताल पहुंचने […]

Subscribe US Now