उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज और कल बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारों धामों में माइनस में तापमान – HSS News 24

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज और कल बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारों धामों में माइनस में तापमान

admin


उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 2 और गढ़वाल मंडल के 3 जिलों में होगी.

इन 5 जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी: मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किा है उसके अनुसार राज्य के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी बारिश और बर्फबारी होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि इन पांच जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

अगर तापमान की बात करें तो पहाड़ों की रानी मसूरी का आज का अधिकतम तापमान 11° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस है. सरोवर नगरी नैनीताल का अधिकतम तापमान 16° और न्यूनतम तापमान 6° सेल्सियस है. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14° और न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस है. रानीखेत का अधिकतम तापमान 18° और न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस है. कौसानी का अधिकतम तापमान 19° और न्यूनतम तापमान 4° सेल्सियस है. मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 14°और न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस है. चोपता का अधिकतम तापमान 22° और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है. गैरसैंण का अधिकतम तापमान 19° और न्यूनतम तापमान 6° सेल्सियस है.

ये है चार धाम का तापमान: चारधाम के तापमान की बात करें तो गंगोत्री का अधिकतम तापमान 5° और न्यूनतम तापमान -5° सेल्सियस है. यमुनोत्री का अधिकतम तापमान 2° और न्यूनतम तापमान -5° सेल्सियस है. केदारनाथ का अधिकतम तापमान 2° और न्यूनतम तापमान -8° सेल्सियस है. बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 2° और न्यूनतम तापमान -7° सेल्सियस है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीड़िता ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली व उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग को शिकायत पत्र लिखा व अवगत कराया की अन्य व्यक्ति द्वारा पीड़िता को धमकी दी जा रही है

13 फरवरी को अंजू बिष्ट के द्वार चौक पर खड़े होकर पीड़िता नीलम को अपशब्द,बेहद अपमानजनक व जातिसूचक बोले गए थे,इंसाफ के लिए सम्बंधित एक शिकायत पत्र पीड़िता ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग को भेज दिया है, जब पीड़िता नीलम पंडितवाड़ी से अपने घर हर्बन्सवाला […]

You May Like

Subscribe US Now