देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय परिसर में बने डॉक्टर नित्यानंद हिमालय शोध एवं अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की मौजूदा व्यवस्थाओं को लेकर कहा है कि इस साल चारधाम यात्रा पर सरकार की सोच से परे यात्री पहुंचे हैं। आलम ये है कि चारधामों धामों में यात्रियों के लिए पैर रखने तक की जगह नहीं है। ऐसे में चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाना बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह यात्रा केवल उत्तराखंड की यात्रा नहीं है, अगर यहां कुछ भी गड़बड़ होता है तो पूरे विश्व में गलत मैसेज जाता है। सीएम ने पिछले दिनों सोशल मिडिया पर डाले गए एक वीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि अब अगर यहां लोग आएंगे तो जाहिर है कि भीड़ तो होगी ही। लेकिन उस वीडियो के बाद पूरे देश में संदेश गया कि यात्रा ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा बिल्कुल सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। सीएम ने कहा यात्रा पर पांच-पांच गुना लोग आ रहे हैं। बावजूद इसके सरकार यात्रियों की हर संभव मदद और सुविधा देने का प्रयास कर रही है।
नगाण गांव के में मैक्स खाई में गिरी एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Thu Jun 2 , 2022
उत्तरकाशी, ब्यूरो। बड़कोट नगाण गांव के पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया कुछ समय बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के समय वाहन मे 5 […]