दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेवाती गैंग के एक कुख्यात बदमाश राकेश उर्फ भोंदू को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह दिल्ली-एनसीआर में कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है और पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मेवात का रहने वाला राकेश कुख्यात मेवाती गैंग का सदस्य है। उस पर लूट, रेप, पुलिस वालों पर हमला, किडनैपिंग और आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी राकेश दिल्ली-एनसीआर में पहले गाड़ी लूटता था और बाद ने लूट की उन गाड़ियों से वारदातों को देता था। इसने दिल्ली पुलिस की 4 पीसीआर वैन पर हमला करके कई पुलिसकर्मियों को घायल किया था।
