सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर साढ़े 43 लाख रुपये की ठगी, पांच आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज – HSS News 24

सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर साढ़े 43 लाख रुपये की ठगी, पांच आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

admin

कंपनी में साझेदारी कर सरकारी कार्य दिलाने और स्कूलों में सामान भेजने के नाम पर साढ़े 43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। आरोपित उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और बंगाल के रहने वाले हैं।शहर कोतवाली में दी तहरीर में भीम कुमार निवासी पिथौरागढ़ ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। उनकी मुलाकात प्रताप सिंह नेगी से हुई थी। प्रताप सिंह नेगी ने उन्हें गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के करीब 500 स्कूलों में जनरेटर सेट, बिजली का सामान, फर्नीचर आदि सामान की आपूर्ति का काम दिलाने का झांसा दिया।

बयाने के तौर पर लिए साढ़े 43 लाख रुपये

बताया कि सुदीप गिरी, मोहन सिंह नेगी, किशन कुमार और जगमोहन सिंह एसएपी साल्यूशन के भागीदार और डायरेक्टर हैं। ठेका लेने के साथ कार्य करने से पहले बयाने के तौर पर आरोपितों ने उनसे साढ़े 43 लाख रुपये मांगे।

संपर्क करने पर टालमटोल करने लगा आरोपित

यह रकम आरोपितों ने अलग-अलग तिथियों में अपने बैंक खातों में मंगवाई। इसके बाद आरोपितों ने झांसा दिया कि जल्द ही सरकार की ओर से टेंडर जारी होने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से टेंडर नहीं हुए। संपर्क किया तो आरोपित टालमटोल करते रहे।

इस मामले में शहर कोतवाली में प्रताप सिंह निवासी अल्मोड़ा हाल निवासी दिल्ली कनाट पैलेस, जगमोहन सिंह निवासी पावंटा साहिब हिमाचल प्रदेश शिमला, मोहन सिंह नेगी निवासी रामगढ़ी चमोली, किशन कुमार चौहान निवासी कनाट प्लेस नई दिल्ली और सुदीप गिरी निवासी कोलकाता बंगाल के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।

फर्जी ईमेल भेजकर ठगे 5.32 लाख रुपये

क्लेमनटाउन स्थित एक निजी संस्थान के एकाउंट सेक्शन को बिल का फर्जी ईमेल भेजकर 5.32 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि ग्राफिक एरा विवि के प्रशासनिक अधिकारी अनिकेश जोशी ने तहरीर दी कि प्लान डी मीडिया के नाम से उन्हें फर्जी बिल भेजकर रकम ट्रांसफर कराई गई।ईमेल और ट्रांसफर की प्रक्रिया पांच सितंबर से आठ सितंबर के बीच चली। भुगतान के बाद संस्थान को फर्जी ईमेल भेजे जाने का पता लगा। तब उन्होंने मामले को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रों का शोषण करने पर एनएसयूआई ने कोर यूनिर्सिटी के गेट पर किया प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

कोर कालेज के छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर एनएसयू के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि कालेज बैक पेपर के नाम पर प्रति विषय 2500 रूपए व लेट फीस 200 रूपए प्रति दिन […]

You May Like

Subscribe US Now