रूद्रपुर, ब्यूरो। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जिले में 19 जून से 25 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की तैयारियों की जिला कार्यालय सभागार में गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलिया ड्रोप पीने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहरी जनपदों से आकर खनन, भट्टों, कारखानों आदि में कार्य करने वाले व्यक्तियों के बच्चों के साथ ही बहार से आने वाले सैलानियो एवं यात्रियों के बच्चों को भी पोलियो ड्रोप पिलाई जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, पीएमएस डॉ.डीएस पंचपाल, सीएमएस डॉ.शुष्मा नेगी, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध आदि उपस्थित थे।