जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर निकाली झांकी – HSS News 24

जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर निकाली झांकी

admin

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। कृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर शुक्रवार को चौनलिया से सिनौड़ा तक राधा-कृष्ण, गोपियों की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। उन्होंने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए जिनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहां जगदीश पांडे, दर्शन सिंह असवाल, संजय डोर्बी, हेमा पांडे, राकेश खुल्बे, कमला चौधरी, कुसुम असवाल, सरिता आदि मौजूद रहे।रानीखेत में झांकी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिव मंदिर समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित होने वाली झांकी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए चेतना, जय महाकाल, जय बजरंगी, जय विष्णु क्लब आदि की 15 झांकियां रानीखेत में सजाई गई हैं। आयोजक समिति के अध्यक्ष अगस्त लाल साह ने बताया कि 10 सितंबर को नगर में डोले के साथ झांकियों का प्रदर्शन होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

खिरचौरा धाम में शोभायात्रा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खिरचौरा धाम में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन हो गया है। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, गोपियां, ग्वालबाल और हनुमान सहित अन्य झांकियां शामिल थीं। नगारे निशाणों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भजन गाते और झूमते भक्तों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा खिरचौरा मंदिर परिसर से शुरू होकर, चांदीखेत, गनाई बाजार और जौरासी तिराहे से हाेकर वापस आयाेजन स्थल पर पहुंची। इस दौरान सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। उधर मासी में भी भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्मोड़ा में युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव

नगर के बीच एसएसजे विवि के पास एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक एसएसजे विवि के पास शुक्रवार सुबह कुछ लोग टहल रहे थे। इसी बीच उन्होंने एसएसजे परिसर के रास्ते में […]

Subscribe US Now