नगर के बीच एसएसजे विवि के पास एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक एसएसजे विवि के पास शुक्रवार सुबह कुछ लोग टहल रहे थे। इसी बीच उन्होंने एसएसजे परिसर के रास्ते में एक युवक को अचेतावस्था में देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान विनोद चौहान (32) निवासी पांडेखोला के रूप में हुई।
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच एसएसआई सतीष चंद्र कापड़ी को सौंपी है। बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
भैसुड़ी पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
कांडा/बागेश्वर। कांडा के भैसुड़ी गांव के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव पुल के नीचे से मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कांडा थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि संदीप कुमार (23) पुत्र मदन राम निवासी भैसुड़ी बृहस्पतिवार को गांव के दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। रात को युवक घर नहीं लौटा। शुक्रवार को संदीप का शव घर से 500 मीटर दूर भैसुड़ी पुल के नीचे ग्रामीणों को दिखा। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट और उसके हाथ-पैर भी टूटे हुए थे। बताया कि मृतक के पिता मदन राम ने युवक को घर से बुलाकर ले जाने वालों पर शक जताया है, लेकिन अब तक तहरीर नहीं दी हैं। सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है
