परिजनों से फटकार मिली तो नाबालिग सहेलियां नाराज होकर घर से लापता हो गई। प्रमाणपत्र बनवाने के बहाने बाजार निकली और रात तक घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सहेलियों को हल्द्वानी में बरामद कर लिया। साथ ही उन्हें वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रविवार को सोमेश्वर निवासी महिला ने थाने पहुंच पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि शनिवार को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 16 वर्षीय सहेली के साथ स्थाई निवास प्रमाणपत्र बनवाने बाजार गई थी, लेकिन इसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे। शाम तक परिजनों ने जगह-जगह उनकी खोज की। उनके वापस नहीं लौटते से स्वजन चिंतित हो गए।
नाबालिग बालिकाओं ने बताया कि परिजनों की फटकार से नाराज होकर वह हल्द्वानी चले गए थे। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल वेद प्रकाश आदि रहे।
