मुख्यमंत्री ने किया 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए भूमि पूजन – HSS News 24

मुख्यमंत्री ने किया 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए भूमि पूजन

admin


देहरादून 09 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। जो हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। आने वाले समय में यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, ले. जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, हल्द्वानी गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

देहरादून 09 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं एवं जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने अहिंसा, सत्य, त्याग, करुणा और लोक […]

You May Like

Subscribe US Now