हरिद्वार, ब्यूरो। लक्सर की सुल्तानपुर चैकी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर से 19.20 ग्राम स्मैक, एक तराजू और करीब छह हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर की सुल्तानपुर चैकी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर का नाम महफूज है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 19.20 ग्राम स्मैक, एक तराजू और करीब छह हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। हेमेन्द्र सिंह नेगी पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर ने बताया कि बीती शाम सुल्तानपुर चैकी इंचार्ज मनोज नौटियाल बेगम पुल पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। जिसके बाद उसके कब्जे से स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और करीब 6 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
सागौन की लकड़ी सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Fri Aug 19 , 2022
रामनगर, ब्यूरो। कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेंज में सागौन के लट्ठों की तस्करी कर रहे दो वन तस्करों को वनकर्मियों ने पकड़ा है। वनकर्मियों ने तस्करों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और सागौन के छह लट्ठे बरामद किये हैं। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि देर रात को मुखबिर की सूचना पर बन्नाखेड़ा रेंज से दो लोगों को सागौन के लट्ठों के साथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जंगल से सागौन के पेड़ काटकर लट्ठों को मोटरसाइकिल की मदद से ला रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और सागौन के छह लट्ठे बरामद किये हैं। कुंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए सागौन के लट्ठों की कीमत 50,000 रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।