देहरादून, ब्यूरो। टिहरी रियासत के स्वतंत्रता संग्राम जिसे टिहरी राज्यक्रांति भी कहा गया में अमर शहीद श्रीदेव सुमन का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्हीं के बलिदान के कारण तत्कालीन टिहरी राज्य का विलय भारतीय गणतंत्र में हो सका। धर्मपुर विधानसभा के नया टिहरी नगर के सार्वजनिक सभागार में स्वर्गीय सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्वर्गीय सुमन के बलिदान ने राज्य की जनता में क्रांति की आग पैदा की।
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने स्वर्गीय श्रीदेव सुमन को याद करते हुए कहा कि ऐसे बलिदानी महापुरुषों के कारण ही समाज न सिर्फ सवालों से जूझता है बल्कि उनके समाधान भी निकालता है, तत्कालीन राजशाही से तृस्त जनता को मुक्ति दिलाने में स्वर्गीय सुमन का अद्वितीय योगदान है। स्वर्गीय सुमन ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर अपनी मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया जिसके लिए वे सदा याद किए जाएंगे।
महापौर सुनील उनियाल गामा तथा विधायक विनोद चमोली ने कार्यक्रम के पश्चात नया टिहरी नगर पार्क में लग रही स्वर्गीय श्रीदेव सुमन की प्रतिमा से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, महानगर सोशल मीडिया सह प्रभारी भुवनेश कुकरेती, भाजपा नेता रमेश चंद्र गौड़, वीर सिंह पवार, गिरिराज उनियाल, गणेश उनियाल, समिति अध्यक्ष मुनींद्र सेमवाल ,सचिव गिरीश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र पंत, महेश चंद्र गैरोला, कामता प्रसाद नौटियाल ,जनार्दन खंडूरी ,जी पी भट्ट ,शिवम पांडे,अमित वर्मा ,विमला पैन्यूली, निधि जोशी, सरिता भट्ट सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम सोनिका ने सुनीं जनशिकायतें, 77 शिकायतें हुई दर्ज
Mon Jul 25 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेशंन, भू-कटाव, रोजगार, भुगतान, सड़क, शिक्षा, शस्त्र लाईसेंस, अवैध निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा जिन शिकायतों पर जांच/आख्या की आवश्यकता है को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित की गई। जिलाधिकारी सोनिका ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें जनसुनवाई में प्राप्त हो रही है उनका निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जो प्रकरण न्यायालयों में लंबित है अथवा जिला स्तर के नहीं है ऐसे प्रकरणों में संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए शासन स्तर के प्रकरणों को निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह ध्यान रखें जो शिकायतें/प्रकरण जनसुनवाई में प्राप्त हुआ है उसका निस्तारण हो सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वह प्रकरण दोबारा जनसुनवाई में न आए, यदि ऐसा होता है तो इसको गम्भीरता से लिया जाएगा। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कंमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डॉ0 एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज उप्रेती, सहित संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।