अगले 48 घंटों मंे भारी बारिश की चेतावनी – HSS News 24

अगले 48 घंटों मंे भारी बारिश की चेतावनी

admin

 

देहरादून, आजखबर। उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे मौसम से लिहाज से भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तराखंड के अधिकाश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि फिलहाल लोगों को इस बारिश से गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन आने वाले 48 घंटों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाकी कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। अनुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के साथ ही बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में सामान्य बारिश होगी.उत्तराखंड में चारधाम यात्रा संचालित है। लिहाजा चारधाम रूट पर श्रद्धालुओं को सचेत रहने की सलाह दी गई है। उधर पहाड़ों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग की तरफ से आपदा और जिला प्रशासन को भी इसके मद्देनजर जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल निकासी का शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें

  रुद्रपुर, आजखबर। उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजपाल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कृषि प्रसार प्रौद्योगिकी मिशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपाध्यक्ष ने सिंचाई, विद्युत, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, नलकूप, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, गन्ना, रेशम आदि विभागों की समीक्षा की। उपाध्यक्ष राजपाल सिंह […]

You May Like

Subscribe US Now