एमजी मोटर ने सारथी प्रोग्राम से ड्राइवरों का कौशल बढ़ाया – HSS News 24

एमजी मोटर ने सारथी प्रोग्राम से ड्राइवरों का कौशल बढ़ाया

admin

देहरादून, ब्यूरो । एमजी ने सारथी प्रोग्राम के तहत अपने एमजी ग्राहकों के लिये ड्राइवरों (शॉफर्स) को प्रशि‍क्षण देकर उनका कौशल बढ़ाया है। यह प्रोग्राम सीएएसई (कनेक्‍टेड, ऑटोनॉमस, शेयर्ड और इलेक्ट्रिक) विजन के तहत एमजी की कारों में पेश की जाने वालीं अभिनव टेक्‍नोलॉजीज से ड्राइवर्स को परिचित कराता है। ड्राइवरों को वाहन के सुरक्षित परिचालन में नई-नई प्रगति के बारे में सिखाया जाता है। देहरादून में आयोजित एक समारोह में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सुनील शर्मा, प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा अधिकारी तथा किशन किशोर, पंजीकरण प्रभारी ने शिरकत की और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
एमजी ने एमजी सारथी प्रोग्राम के तहत उत्‍तर भारत में अब तक 1800 से ज्‍यादा ड्राइवरों (शॉफर्स) को अपस्किल किया है। ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर मुफ्त में अपने ड्राइवर के प्रशिक्षण के लिये साइन अप कर सकते हैं। सभी जानते हैं कि इलेक्ट्रिक और कनेक्‍टेड वाहनों की पेशकश ने भारतीय ऑटो उद्योग का चेहरा बदल दिया है, इसलिये ड्राइवरों के लिए अगली पीढ़ी की टेक्‍नोलॉजी का पूरा लाभ लेने के लिये फीचर्स और फायदों को पूरी तरह समझना सबसे महत्‍वपूर्ण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़थ्वाल कुटुम्ब स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, ब्यूरो । बड़थ्वाल कुटुम्ब के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार रोड स्थित हिमपैलेस होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डा. माधुरी बड़थ्वाल एवं उत्तराखंड सरकार की पूर्व मंत्री विजया बड़थ्वाल ने किया। बड़थ्वाल कुटुंब का मुख्य उद्देश्य गरीब, […]

You May Like

Subscribe US Now