सीएम धामी ने किया प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक, मेले का भी किया शुभारंभ – HSS News 24

सीएम धामी ने किया प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक, मेले का भी किया शुभारंभ

admin


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 26 फरवरी को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ वनखंडी महादेव मंदिर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर राज्य की समृद्धि की कामना की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाखों लोगों की आस्था का केंद्र प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर को दिव्य व भव्य बनाए जाने की बात कही. साथ ही प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि लंबे समय से बाबा वनखंडी महादेव के शिवरात्रि पर दर्शन का उन्हे सौभाग्य मिलता रहा है. राज्य सरकार खटीमा के प्राचीन वनखंडी मंदिर को भव्य व दिव्य बनाने के प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि वो खुद वनखंडी महादेव के भक्त हैं. इसलिए मंदिर के विकास हेतु वह हर संभव प्रयास करते आए है. उन्होंने उत्तराखंड के सभी मंदिरों को मंदिर माला से मिशन से जोड़ने की बात कही. बता दें कि वनखंडी महादेव मंदिर में हर साल शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है, जो करीब 12 दिनों तक चलता है. इस मेले में उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के भी भक्त आते है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेयर सौरभ थपलियाल ने की सीएम धामी से मुलाकात, भू-कानून लागू करने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान मेयर थपलियाल ने उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Source link

Subscribe US Now