बहन की चीखें, मां की आखिरी यादें, राधिका की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

बहन की चीखें, मां की आखिरी यादें, राधिका की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया – Uttarakhand Nidhi

admin


ऊधम सिंह नगर ब्यूरो

किच्छा हाईवे हादसे में मां और छोटी बहन को खोने वाली राधिका बाल-बाल बच गई। हादसे ने पिता मुकेश कुमार से पत्नी और एक बेटी छीन ली तो आठ वर्षीय राधिका के सिर से मां का साया और बहन का साथ हमेशा के लिए छूट गया किच्छा हाईवे पर हुए सड़क हादसे ने जहां एक तरफ मां-बेटी की जिंदगी छीन ली तो वही दूसरी तरफ हादसे ने बाप-बेटी की जिंदगी उजाड़ दी। एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया, बहन का साथ छूट गया। वहीं, पत्नी और बेटी के खोने से बाप पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मूलरूप से मथुरा (यूपी) निवासी मुकेश कुमार पत्नी मीनू देवी (34) और दो बेटी अनिष्का (8) और राधिका (10) के साथ दड़हा फार्म स्थित उत्तरांचल कॉलोनी में रहते हैं। वह एक पेस्टिसाइड्स कंपनी में काम करते हैं। बेटी अनिष्का कक्षा एक और राधिका कक्षा चार में पढ़ती हैं। दोनों ही बेटियां पढ़ाई में काफी होनहार थीं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now