दून मेडिकल में लैब रिपोर्टिंग की व्यवस्था होगी सुगम, मरीजों को व्हाट्सएप व ई-मेल पर ही मिल जाएंगे रिपोर्ट – HSS News 24

दून मेडिकल में लैब रिपोर्टिंग की व्यवस्था होगी सुगम, मरीजों को व्हाट्सएप व ई-मेल पर ही मिल जाएंगे रिपोर्ट

admin

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को व्हाट्सएप, ई-मेल व क्यूआर कोड के माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई जाए। इसके लिए चिकित्सालय स्तर पर लिंक स्थापित किया जाए।

प्राचार्य सयाना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विभागाध्यक्षों संग की बैठक

प्राचार्य ने बीते सोमवार को डेंगू प्रबंधन, अस्पताल की अन्य व्यवस्था को लेकर विभागाध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि नए ओपीडी भवन में पार्किंग एरिया में स्थापित कोविड कंटेनर में लैब रिपोर्टिंग कक्ष बनाया जाएगा। मरीज व तीमरादारों के लिए कोविड कंटेनर के पास ही टिनशेड का भी निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी/ विभागाध्यक्ष को अपने विभागों में समन्वय स्वयं स्थापित करना होगा। इस दौरान उप चिकित्सा अधीक्षक डा. धनंजय डोभाल सहित तमाम विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डेंगू आडिट टीम का पुनर्गठन

प्राचार्य ने डेंगू आडिट टीम का पुनर्गठन कर बाल रोग की विभागाध्यक्ष डा. नूतन सिंह को इसका अध्यक्ष नामित किया है। जनरल मेडिसिन से डा. अभिषेक गुप्ता, एनेस्थीसिया से डा. अतुल कुमार, जनरल सर्जरी से डा. प्रदीप शर्मा, फारेंसिक मेडिसिन से डा. नीरज सारस्वत व आपातकालीन विभाग से डा. मुकेश उपाध्याय को टीम में शामिल किया गया है।

ड्यूटी रोस्टर पर सख्ती

प्राचार्य ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभागों का ड्यूटी रोस्टर नियमित तैयार करें और इसकी प्रति उन्हें व चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसकी एक-एक प्रति अपनी ओपीडी, आइपीडी, आइसीयू के सूचना पट पर चस्पा करें।

हर दिन देनी होगी कार्य प्रगति की रिपोर्ट

प्राचार्य ने निर्देशित किया कि डे-आफिसर के रूप में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर अपनी हर दिन की कार्यप्रगति की रिपोर्ट उन्हें व चिकित्सा अधीक्षक को उपलब्ध कराएं। कहा कि सीनियर नर्सिंग अधिकारी की आपातकालीन व रात्रि शिफ्ट ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए। वे अपनी प्रतिदिन की कार्य प्रगति की रिपोर्ट सहायक नर्सिंग अधीक्षक व चिकित्सा अधीक्षक को देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार का बड़ा तोहफा... इस साल प्रदेश को युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

भाजपा ने कहा, धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी। पार्टी […]

Subscribe US Now