84.70 लाख की साइबर ठगी में महाराष्ट्र से दबोचा आरोपित – HSS News 24

84.70 लाख की साइबर ठगी में महाराष्ट्र से दबोचा आरोपित

admin

देहरादून। साइबर ठगी के मामलों में वांछित आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ की साइबर टीम ने देहरादून में दर्ज 84 लाख 70 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपित को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान यासीन युसूफ मनेर (45) निवासी मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वह साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में दर्ज मुकदमें की विवेचना के दौरान यासीन युसूफ मनेर का नाम सामने आया था। जांच में सामने आया कि सितंबर 2024 में शिकायतकर्ता ने आरोपित से जुड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रथम लेयर के खाते में 29 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पूर्व में दर्ज मुकदमें में वांछित था। पुलिस की ओर से उसे नोटिस भेजे गए थे, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद वह विवेचना में शामिल नहीं हुआ और न ही पुलिस के समक्ष पेश हुआ।
इसके बाद एसटीएफ की साइबर टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र के जिला सांगली में पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विजय भारती, उपनिरीक्षक रमन बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक गोपाल बिष्ट शामिल रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, हेली सेवाएं बंद

उत्तराखंड। प्रदेश में अर्णब का असर दिखाई दे रहा है। दो दिन से मौसम बदला हुआ है। बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में सफेद चादर सी […]

Subscribe US Now