मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें – Uttarakhand Nidhi

admin




देहरादून  ब्यूरो  दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने धामी के प्रति सम्मान जताते हुए उनसे अनुरोध किया कि वह मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने वाला एक वीडियो जारी करने को कहें।

गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया। मीका ने पोस्ट में लिखा कि वह मुख्यमंत्री धामी को अच्छी तरह जानते हैं। वह विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और मीका उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। इसमें वह दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान उनके नशे में होने की बात कहने पर स्पष्टीकरण दें और उनसे माफी मांगें।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज केदारनाथ में मोरारी बापू की रामकथा, भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन – Uttarakhand Nidhi

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम… देहरादून/हरिद्वार, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी के शुभ अवसर… देहरादून ब्यूरो उत्तराखंड में आज चुनावी प्रक्रिया से लेकर पर्यटन […]

You May Like

Subscribe US Now