बैरागढ़ के कुत्ताकाटली गधेरे में झील बनने से बढ़ा तबाही का खतरा, प्रशासन ने खाली कराई झील – HSS News 24

बैरागढ़ के कुत्ताकाटली गधेरे में झील बनने से बढ़ा तबाही का खतरा, प्रशासन ने खाली कराई झील

admin

यमकेश्वर प्रखंड क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से निरंतर वर्षा ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते बुधवार को ग्राम बैरागढ़ में भारी वर्षा के कारण कुत्ताकाटली गधेरे में झील बन गई थी। जिससे बैरागढ़ और कुराल गांव को खतरा पैदा हो गया था।प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल आपकी मौजूदगी में झील का मुंह खोल दिया गया। जिससे आसपास क्षेत्र में झील के कारण खतरा टल गया।

भवनों के अंदर भर गया मलबा

यमकेश्वर प्रखंड में निरंतर हो रही वर्षा से कई जगह काफी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत सिन्दूडी के ग्राम बैरागढ़ में कुत्ताकाटली गधेरे में आए उफान से कई ग्रामीणों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। कई भवनों में दरार आ गई, कई भवनों के अंदर मलबा भर गया। ग्रामीण अभी इस परेशानी से उबर भी नहीं पाए थे कि कुत्ताकाटली गधेरे में पानी जमा होकर झील में तब्दील हो गया।

उप जिलाधिकारी ने झील का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान ने यहां हालात का ज्यादा लेने के लिए टीम को भेजा था। शुक्रवार की सुबह उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल कुमार चन्याल यहां पहुंचे और उन्होंने झील का निरीक्षण किया। उन्होंने मजदूर और ग्रामीणों की मदद से झील को खुलवाया। इस काम में जेसीबी की भी मदद ली गई। यहां करीब 25 मीटर चौड़ी, 27 मीटर लंबी और पांच मीटर गहरी झील बन गई थी।

वर्षा होते ही झील भरने से गांव को खतरा

स्थानीय ग्रामीण सुभाष जुगलान, सुदेश भट्ट, सुभाष, मुकेश, नरेंद्र आदि ने बताया कि यदि क्षेत्र में ज्यादा वर्षा होती तो झील का पानी गांव की ओर आने का खतरा निरंतर बना हुआ था जो गांव में तबाही मचा सकता था। अब गांव को झील से खतरा टल गया है। इस दौरान कानूगो सत्यपाल चौहान, राजस्व उप निरीक्षक महिपाल पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट ने दिया तीन माह का अंतिम मौका

हाईकोर्ट ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए तीन माह का अंतिम मौका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती, उनके कार्यालय के कर्मचारियों […]

Subscribe US Now