हल्द्वानी में लापता हुई थी बिहार की युवती, 4 महीने बाद इस हालत में मिली – HSS News 24

हल्द्वानी में लापता हुई थी बिहार की युवती, 4 महीने बाद इस हालत में मिली

admin

नैनीताल (ब्यूरो): जनपद नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से बिहार के एक परिवार की खुशी लौट आई। लंबे समय से परिवार से दूर रही बेटी के मिलने पर पिता और भाई भावुक हो गए।

Missing Bihar Girl Reunited With Family in Haldwani

जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी एक बालिका 2 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंची थी। वह अपने नाम, पते और परिवार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दे रही थी। ऐसे में उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे नारी निकेतन में रखा गया। बालिका के परिवार का पता लगाने की जिम्मेदारी पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी ने संभाली। उन्होंने लगातार बालिका से जुड़ी जानकारी जुटाने और उसके परिजनों की तलाश करने का प्रयास किया। इसी दौरान आधार से जुड़ी जानकारी के माध्यम से बालिका की पहचान और उसके परिवार का पता लगाने में सफलता मिली।

दरभंगा के कटासा गांव से जुड़ा मिला परिवार

जांच में पता चला कि बालिका बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटासा गांव की रहने वाली है। इसके बाद उसके परिवार को सूचना दी गई। आगे पढ़िए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में आज भी मूसलाधार बारिश के आसार, इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून (ब्यूरो) : उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण जहां पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की स्थिति बनी हुई […]

Subscribe US Now