किरायेदार सत्यापन नही कराने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई – HSS News 24

किरायेदार सत्यापन नही कराने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई

admin

जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट श्री कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला श्री संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इस क्रम में आज एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक अशोक चौधरी मय पुलिस टीम ने जौलजीबी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक मकान मालिक को बिना सत्यापन किरायेदार रखते पाया। पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक पुष्पा देवी निवासी बरम के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया। चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संवेदनशील बनाता है स्काउट गाइड का प्रशिक्षणः डॉ पण्ड्या

देहरादून संवादाता : देवभूमि के स्काउट गाइड के 14वां जिला गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ से आये स्काउट गाइड का बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन का शिविर चल रहा है। इस सात दिवसीय शिविर में 32 स्काउट एवं 19 गाइड ने भाग ले रहे हैं। सभी […]

Subscribe US Now