संवेदनशील बनाता है स्काउट गाइड का प्रशिक्षणः डॉ पण्ड्या – HSS News 24

संवेदनशील बनाता है स्काउट गाइड का प्रशिक्षणः डॉ पण्ड्या

admin

देहरादून संवादाता : देवभूमि के स्काउट गाइड के 14वां जिला गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ से आये स्काउट गाइड का बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन का शिविर चल रहा है। इस सात दिवसीय शिविर में 32 स्काउट एवं 19 गाइड ने भाग ले रहे हैं।

सभी स्काउट गाइड ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी एवं श्रद्धेया शैलदीदी से भेंटकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारयुक्त, सेवाभावी और अनुशासित बनाने में ऐसे प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित होते हैं। स्काउट एवं गाइड जैसे संगठन युवाओं को अच्छे नागरिक और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में तैयार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम तीन छात्रों को किया सम्मानित

देहरादून संवादाता, 30 अप्रैल: आज अक्षय तृतीया के अवसर पर समिति द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज डोभालवाला में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण आए प्रथम तीन छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिन्सिपल सुरेंद्र सिंह बिष्ट, स्कूल के अध्यापकों के साथ समिति के अध्यक्ष आकाश भट्ट, […]

Subscribe US Now