राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी – HSS News 24

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

admin

देहरादून( ब्यूरो) – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र अत्यावश्यक है और लोकतंत्र की मजबूती का आधार हमारे मतदाता हैं। राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से नागरिक न केवल निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाते हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है जब हर नागरिक मतदान के महत्व को समझे और इसमें सक्रिय रूप से भाग लें। देश की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग मिलकर अपने संवैधानिक अधिकार का स्वेच्छा से उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश l

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश l – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना संबंध में बैठक लेते हुए […]

You May Like

Subscribe US Now