सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती का बढ़ावा देने के निर्देश। – HSS News 24

सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती का बढ़ावा देने के निर्देश।

admin

देहरादून संवादाता – कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती का बढ़ावा दिया जाए।

कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचैन सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश। राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञानविज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए।

जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर दिखे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक स्थिति, वित्तीय प्रगति, आउटकम और आउटपुट के आधार पर कार्य किये जाएं, ताकि बजट का भी सही तरीके से उपयोग हो और लोगों की आजीविका भी बढ़े। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, टोकन सिस्टम से होंगे दर्शन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इस बार श्रद्धालुओं को टोकन सिस्टम के माध्यम से दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। यात्रा 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होगी, जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन के […]

Subscribe US Now