जम्मू-कश्मीर के आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन के मामले में उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए कृष्णपाल और दीप चंद मूल रूप से उत्तराखंड बॉर्डर के नजदीक यूपी के रामपुर के रहने वाले हैं। दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है। दोनों संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 30 सितंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आरोपियों को रामबन जिले से 34 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में नार्को आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ। यह भी पता चला कि सीमापार पाकिस्तान से नशीले पदार्थ की खेप लाकर भारत में बेची जा रही है।
इससे मिली रकम को जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में खर्च किया जाता है। पंजाब निवासी दोनों आरोपियों के पहचान पत्र और वाहनों के दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाए गए थे। आरोप है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले दो लोगों ने ये दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड एसटीएफ को यह इनपुट मिला। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों के बारे में करीब 10 दिन तक जानकारी जुटाई। बुधवार रात जम्मू-कश्मीर पुलिस रुद्रपुर पहुंचीं।
पुलिस बैरिकेड पर दिखाने को बनाए फर्जी दस्तावेज
जम्मू से एसडीपीओ अजय जामवाल के नेतृत्व में टीम पहुंची थीं। ड्रग्स तस्करी में जम्मू में पकड़े गए आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस बैरिकेड पर पहचान छुपाने के लिए उन्होंने पहचान पत्र, डीएल और वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र सब फर्जी तरीके से बनवाए। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि रुद्रपुर में पकड़े गए आरोपियों से बरामद उपकरण भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ले गई है, जिससे पता चलेगा कि वे कितनों के फर्जी दस्तावेज बनवा चुके हैं।
कश्मीर में सीआईके ने छापेमारी की
