केदारनाथ नहीं जा सके यूपी के सीएम, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन – HSS News 24

केदारनाथ नहीं जा सके यूपी के सीएम, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन

admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खराब मौसम होने के चलते बाबा केदार के धाम नहीं पहुंच सके। वह सीधे बदरीनाथ धाम चले गए।

नरेंद्रनगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे बदरीनाथ धाम चले गए। बदरीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। रविवार को सीएम योगी केदारनाथ जाएंगे।

बता दें पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम केदारनाथ जाकर रात्रि में विश्राम करने का था। लेकिन खराब मौसम होने के चलते शनिवार को सीएम केदारनाथ नहीं जा सके। जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी के सीएम केदारनाथ धाम जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, बरसाती नदियों को ग्लेशियर नदियों से जोड़ने के प्रयासों पर दिया बल

अमित शाह की अध्यक्षता में नरेंद्र नगर में आयोजित हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के सीएम के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीमांत क्षेत्र […]

You May Like

Subscribe US Now