तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र शुरू – HSS News 24

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र शुरू

admin

देहरादून, ब्यूरो। चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को पंजीकरण को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में नया पंजीकरण केंद्र स्थापित किया है। बुधवार को हरिद्वार के पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए तीन कांउटरों पर यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराना भी शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पंजीकरण केंद्र खोले जाने को लेकर सचिव पर्यटन से अनुरोध किया था। जिस पर सचिव पर्यटन द्वारा सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई थी। सचिव पर्यटन के निर्देश पर पीसीएस अधिकारी श्री अरविंद पांडेय द्वारा हरिद्वार पहुंचकर पंजीकरण केंद्र की स्थापना करवाई गई। केंद्र में फिलहाल 03 काउंटर लगाए गए हैं। इसके पश्चात उन्होंने ऋषिकेश आईएसबीटी स्थित पंजीकरण केंद्र का भी मौका निरीक्षण किया। हरिद्वार में स्थापित नए पंजीकरण केंद्र से चारधाम यात्रा हेतु अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन हरिद्वार के कांउटर से यात्रियों ने पंजीकरण कराना शुरु कर दिया। नए पंजीकरण केंद्र के कारण ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों की भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी आप, निर्मला गहतोड़ी से माफी मांगे कांग्रेसः अमित जोशी

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कांग्रेस  पर जमकर निशाना साधा। उन्होने एक प्रेस बयान जारी करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी द्वारा जिस तरीके से अपने संगठन के बड़े […]

You May Like

Subscribe US Now