राज्यपाल ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं – HSS News 24

राज्यपाल ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

admin

देहरादून 09 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं एवं जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने अहिंसा, सत्य, त्याग, करुणा और लोक कल्याण के जिन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया, वे आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश प्राणी मात्र के प्रति दया और समरसता की भावना को बढ़ावा देता है। समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना आवश्यक है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री पीयूष गोयल करेंगे बिल्डिंग मटेरियल एक्सपो वाइब्रेंट बिल्डकॉन 2025 का उद्घाटन

देहरादून। भारत के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल एक्सपो वाइब्रेंट बिल्डकॉन 2025 का उद्घाटन 13 अप्रैल को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन वैश्विक निर्माण और बुनियादी ढांचा उद्योग का एक ऐतिहासिक समागम होगा, जिसमें 27,000 वर्ग मीटर के विशाल […]

You May Like

Subscribe US Now