एनआरआई प्रवासियों से किया कर्नल कोठियाल ने वर्चुअल संवाद -कहा अगले 20 दिन जुट जाएं, नवनिर्माण में दें योगदान – HSS News 24

एनआरआई प्रवासियों से किया कर्नल कोठियाल ने वर्चुअल संवाद -कहा अगले 20 दिन जुट जाएं, नवनिर्माण में दें योगदान

admin

देहरादून, ब्यूरो। कर्नल अजय कोठियाल ने अलग अलग देशों में रह रहे उत्तराखंड के सैकडों प्रवासियों से वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद किया । उन्होंने उत्तराखंड नवनिर्माण को लेकर प्रवासियों से बात की और उनसे  सुझाव मांगे। उन्होंने वर्चवल संवाद में जुडने के लिए सभी प्रवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हम कहीं भी रहें ,लेकिन सभी के अंदर देशभक्ति की भावना रहती है। उन्होंने कहा कि 2013 में वह निम के प्रिंसिपल बनकर उत्तरकाशी पहुंचे थे जिसका मकसद युवाओं को पहाड़ों पर चढ़ने की ट्रेनिंग देना होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आपदा के दौरान सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन हमने गंगोत्री क्षेत्र में किया था ,इसके बाद हमारे कामों को देखते हुए हमें 2014 में केदारनाथ में पुनर्निर्माण करने का जिम्मा सौंपा गया। यही वह समय था जब मैं समाज से जुड़ा। जिसके बाद मुझे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। केदारनाथ में काम करते हुए मुझे यह एहसास हुआ कि उत्तराखंड में ऐसा कोई काम नहीं है जिसे नहीं किया जा सकता बशर्ते उसके लिए नीतियां ठीक बने। उन्होंने आगे कहा कि हमने युवाओं की ताकत को पहचाना है और उन्हीं युवाओं की ताकत को देखकर और देशभक्ति के प्रति जज्बा देखकर हमने यूथ फाउंडेशन की शुरुआत की।
उन्होंने कहा,समाज सेवा के लिए मैंने आर्मी को छोड़ा 2018 में और इसके बाद हमने एक इंटरनेशनल सड़क का निर्माण किया जो बर्मा में हुआ। उन्होंने कहा कि 8 सालों से इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था जिसके बाद हमसे संपर्क किया गया और हम अपनी पूरी टीम लेकर वर्मा पहुंचे जहां पर हमने इस सड़क का निर्माण पूरा किया। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी से मेरा परिचय हुआ और जब पहली बार हमने राघव चड्ढा और दिनेश मोहनिया को देखा तो मुझे लगा कि जब इतने युवा पॉलिटिक्स में आ रहे हैं इसका मतलब अच्छाई के लिए हर किसी को राजनीति में आना चाहिए। इसके बाद मैंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आज उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की एक बहुत ज्यादा जरूरत है । 21 साल हो गए उत्तराखंड को बने हुए जो एक बहुत बड़े आंदोलन के बाद बना राज्य है। उत्तर प्रदेश के समय हमारी कई जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थी जिसके चलते एक आंदोलन लड़ा गया और उत्तराखंड राज्य बना। लेकिन इन 21 सालों में इस देवभूमि में संसाधनों का पूरी तरीके से दोहन किया गया और उनका उपयोग नहीं हुआ। आज स्कूल खराब हो चुके हैं ,अस्पताल खराब हो चुके हैं। प्रसव पीड़ा के दौरान कई महिलाओं की मृत्यु हो जाती है, एंबुलेंस समय पर नहीं मिल पाती ,डॉक्टर पहाड़ चढ़ने को तैयार नहीं है जिस वजह से पलायन बहुत तेजी से पहाड़ों से हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा पर मैं कोई कटाक्ष नहीं कर रहा हूं लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को बराबर मौका दिया ,लेकिन इन्होंने जनता के सपनों के अनुरूप कोई कार्य नहीं किया। यहां के लोग स्वाभिमानी हैं और अपना वोट देते हैं लेकिन इन नेताओं ने जनता के स्वाभिमान को हल्के में लिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब उत्तराखंड आए तो उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को बड़ी-बड़ी गारंटी दी और हमने लोगों को समझाने का काम किया कि हम कैसे इन सभी वादों को पूरा करके दिखाएंगे। आज प्रदेश की महिलाएं और युवा लगातार हमसे जुड़ने का काम कर रहे हैं। पहाड़ों में लोग हमको टीका लगाकर आशीर्वाद दे रहे हैं हमें हर गांव में ऐसा ही सम्मान मिल रहा है। जनता के उसी पैसे से हम प्रदेश का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि आज आम जनता की उम्मीदें हमसे बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं क्योंकि यह अरविंद केजरीवाल की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 285 नए कोरोना संक्रमित मिले, सात की मौत

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 285 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 1309 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 5217 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले […]

You May Like

Subscribe US Now