रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, सीएम धामी ने दी बधाई, रेखा आर्य ने भी दी शुभकामनाएं – HSS News 24

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, सीएम धामी ने दी बधाई, रेखा आर्य ने भी दी शुभकामनाएं

admin


दिल्ली में बीजेपी ने अपने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपने जा रही है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया. इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनने पर बधाई दी.

बता दें कि दिल्ली में करीब 26 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है. कल 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के दौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेने जा रही है. रेखा गुप्ता वैसे तो मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है, लेकिन बचपन में ही उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था. दिल्ली में रेखा गुप्ता की पढ़ाई हुई है. रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से मैदान में उतरी थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को 29595 वोट से हराया था.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभी जेल में ही रहेंगे चैंपियन, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी करने के आरोपी पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को अभी 14 दिनों तक और जेल में रहना पड़ेगा. कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है. फिलहाल प्रणव सिंह चैंपियन हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में […]

Subscribe US Now