लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष को कुचलने का काम कर रही भाजपाः रविंद्र’ – HSS News 24

लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष को कुचलने का काम कर रही भाजपाः रविंद्र’

admin

’देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री धामी को जीत की बधाई देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।उन्होंने भाजपा द्वारा जारी किए गए आभार के नारे ष्विकल्प रहित संकल्पष् पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह नारा बीजेपी पार्टी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस नारे से यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी उत्तराखंड के विकास के लिए विपक्ष को देखना ही नहीं चाहती है और लोकतंत्र की हत्या करने में तुली हुई है।
किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष का होना अनिवार्य है ,यह शायद बीजेपी  भूल चुकी है। इसीलिए बीजेपी द्वारा अहंकार में विकल्प रहित संकल्प का नारा दिया जा रहा है, उन्होने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी इस नारे की कड़ी निंदा करती है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत में इतनी अंधी हो गई है और घमंड में इस कदर चूर  है कि वो विपक्ष को कुचलने और लोकतंत्र की हत्या करने की बात कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि ,किसी भी देश अथवा प्रदेश में विपक्ष की मुख्य भूमिका होती है ,परंतु भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि चंपावत में जिस प्रकार धनबल एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया इससे भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता का पता चलता है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
——————————————
फोटो-04 जी-ब्राह्मण समाज महासंघ से जुड़े लोग धरना प्रदर्शन करते हुए।
————————————
कश्मीरी ब्राह्मणों पर टारगेट किलिंग के विरोध में ब्राह्मण समाज महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन

देहरादून, ब्यूरो। कश्मीरी ब्राह्मणों पर जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग के विरोध में ब्राह्मण समाज महासंघ के नेतृत्व में महासंघ के घटक ब्राह्मण संगठनों ने आज गांधी पार्क में धरना, मौन विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से कश्मीरी ब्राह्मणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक पंडित लालचंद शर्मा ने कहा कि कश्मीर में वर्तमान में टारगेट किलिंग के कारण 1990 वाले हालत उत्पन्न हो गए हैं। कश्मीरी ब्राह्मण व गैर कश्मीरी भारी संख्या में पालन कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि यही हालत रहे तो जम्मू काश्मीर ब्राह्मणों से खाली हो जायेगा। महासंघ के मुख्य संयोजक ओ पी वशिष्ठ ने कहा कि यदि समय रहते ब्राह्मणों ने इसके विरुद्ध सशक्त आवाज व विरोध नहीं उठाया तो हमारे कश्मीर के ब्राह्मण भाइयों पर भारी संकट खड़ा हो जायेगा‌। केंद्र सरकार तत्काल सख्त से सख्त कदम उठाए‌।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की एक संरक्षक आभा बड़थ्वाल ने कहा की सरकार को ब्राह्मण समाज की सुरक्षा के उपाय धरातल पर करने होंगे सिर्फ इस विषय पर फिल्में बना कर कार्य समाप्त नही हो जाता 1990 दशक की घटनाओं पर फिल्में तो बना ली पर उन घटनाओं से सबक नही लिया आज पुनः कश्मीर से ब्राह्मण वर्ण पलायन करने पर मजबूर हो गया है। सांप निकल जाने पर लाठी पीटने से कुछ नही होगा। सरकार से मांग है की और हत्याओं की प्रतीक्षा न करे  अविलम्ब कठोर से कठोर कार्यवाही कर ब्राह्मण जनों की रक्षा हो।                                महामंत्री अरुण शर्मा, प्रवक्ता डा. वी.डी. शर्मा, शशि शर्मा, बी एम शर्मा, प्रमोद दत्त, अनिता शर्मा, निशा शर्मा, कमलेश शर्मा, विचित्र सारस्वत,उमेश कौशिक, रमेश मिश्रा,अमित गोदियाल, डी के शर्मा,अभय उनियाल, संजय मिश्रा,अनुराग गौड, राजू, नागेश रतूड़ी, राजेश शर्मा, ए के पाड़े, दिनेश कालिया, गौरव बक्शी, अरुण शर्मा, सोमदत्त शर्मा,सुलेख चंद श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईआईटी रुड़की की भर्तियों पर यूकेडी आक्रोशित, दी आंदोलन की चेतावनी 

-उत्तराखंड क्रांति दल ने आईआईटी रुड़की की भर्तियों पर गंभीर सवाल खड़े किए देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने आईआईटी रुड़की में गैर शैक्षणिक भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व्यापक विरोध की चेतावनी दी है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आईआईटी […]

Subscribe US Now