देहरादून, ब्यूरो। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में सेना की भर्ती रैली, अग्निवीरों की भर्ती रैली की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों यथा नगर निगम, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सेवायोजन विभाग, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों को भर्ती रैली में अपने विभागों से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को समुचित तरीके से निर्वहन करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के मंत्री ने दिए निर्देश
Wed Jun 22 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश के वित्त व शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सम्पत्तियों के बंटवारे हेतु समझौते के […]