16 नवंबर को रात 9.37 पर बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट – HSS News 24

16 नवंबर को रात 9.37 पर बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट

admin




चमोली  ब्यूरो-  12 नवंबर से शुरू हो जाएंगी पंच पूजाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। विजयदशमी पर्व पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर परंपरानुसार बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल ने पंचांग गणना के आधार पर तिथि घोषित की। 12 नवंबर से बदरीनाथ कपाट बंद होने के तहत पंच पूजाएं शुरू हो जाएंगी और 17 नवंबर को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह) से उद्धव व कुबेर भगवान के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगी।
मंगलवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में कपाट बंद होने की तिथि तय हुई। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण, प्रह्लाद पुष्पवान, राजेंद्र डिमरी, रजनीश भट्ट, बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ की मौजूदगी में बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद होने की तिथि की विधिवत घोषणा की। इससे पूर्व धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी डॉ. रविंद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात कपाट बंद होने की तिथि निश्चित की।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज बदला रहेगा यातायात प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास के रास्ते रहेंगे बंद – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखण्ड रुद्रपुर  ब्यूरो –गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात का खाका तैयार किया गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और शाम 4 बजे से प्रमुख रास्तों पर यातायात रोका जाएगा। दशहरा […]

Subscribe US Now