आगामी National Deworming Day कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फैसला लिया गया है कि 22 अगस्त को प्रदेशभर में बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी।
National Deworming Day कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक एन.एच.एम. सभागार देहरादून में अमनदीप कौर, अपर सचिव स्वास्थ्य एवं अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पूरे प्रदेश में 22 अगस्त को बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाने का फैसला लिया गया है।
22 अगस्त को National Deworming Day कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में एक से 19 साल तक के 38.36 लाख बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। ये वो बच्चे हैं जो दवा खाने से वंचित वंचित रह गये हैं।
