देहरादून, ब्यूरो। निंबस ऐकेडमी ऑफ मेनेजमेंट में शनिवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली एनसीआर और दून की कई कंपनियां आयीं। इसमें विभिन्न कालेजों के 151 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कई राउंड के बाद 48 प्रतिभागियों का चयन हुआ। छात्रों मे अपने बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय शाखा के निदेशक डा. एसआर शर्मा को दिया। मेले में के चेयरमैन डा० आरके तिवारी, डायरेक्टर एसआर शर्मा, एडमिशन हैड संजय गैरोला, विभागाध्यक्ष अलका गौड तथा प्लेसमेंट हैड वंदना चमोली और आयोजक अनुज पालिवाल आदि उपस्थित रहे।
190 घोड़े खचरों का स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से यात्रा में प्रतिभाग करने से रोका गया
Sat Jun 4 , 2022
रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। पशुपालन विभाग द्वारा तैनात टीम केदारनाथ यात्रा में घोड़े खच्चरों पर लगातार नजर रख रही है। डॉ. राजीव कुमार गोयल, डॉ. दीप मणि गुप्ता, डॉ. अमित सिंह द्वारा केदारनाथ मार्ग पर चलने वाले घोड़े खच्चरों का स्वस्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जबकि विभाग की दूसरी टीम में […]