रुद्रपुर: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय मुंशी की मौत – HSS News 24

रुद्रपुर: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय मुंशी की मौत

admin

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो – रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 45 वर्षीय रामकिशोर गंगवार ट्रॉली के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।

धान के सीजन के बीच मंगलवार सुबह रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मुंशी की मौत हो गई। तीन पानी डैम के पास हुंडई नेक्सा शोरूम के सामने पीछे से आई धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामकिशोर गंगवार सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर से गुजर गई। दूधिया नगर वार्ड 13, गली नंबर तीन निवासी रामकिशोर गंगवार पुत्र डालचंद गंगवार मूल रूप से मिलक, रामपुर के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे वह बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो- काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर स्कूल बस का इंतजार कर रही पांत वर्षीय छाया को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छाया नर्सरी की छात्रा थी।थाना आईटीआई क्षेत्र काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला […]

You May Like

Subscribe US Now