संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की मौत – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की मौत – Uttarakhand Nidhi

admin


देहरादून ब्यूरो  रायवाला। बसंती मंदिर के पास जंगल में सेना के जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवाया।कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि रायवाला छावनी सूचना मिली कि रायवाला छावनी में के एक जवान का शव बसंती माता मंदिर के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की पहचान अशोक कुमार चौहान(34) पुत्र पूर्ण लाल चौहान निवासी ग्राम वोडा थाना ब्रिज जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। अशोक अपने परिवार के साथ खरोला प्लाट में किराये पर रहता था। पुलिस के अनुसार अशोक एक अक्तूबर को ड्यूटी पर नही पहुंचा सेना के अन्य जवानों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन करने के बाद अशोक का शव बृहस्पतिवार की शाम वासंती मंदिर के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जवान की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिहरी गढ़वाल में 4 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

टिहरी गढ़वाल में 4 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली मंजूरी – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल में 4 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

Subscribe US Now