आप नेता जोत सिंह बिष्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना – HSS News 24

आप नेता जोत सिंह बिष्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

admin

देहरादून, ब्यूरो। आप पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार लगातार चुनावी मोड में रहने के कारण देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रसातल तक पहुंचाने पर आमादा है। केंद्र सरकार ना तो बैंक घोटालों को रोक पा रही है ना ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर पा रही है। 

 

         आम आदमी पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथसाथ सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पैनी नजर रखे हुए हैं। सरकार एक अधिकारी को गिरफ्तार करके अपनी पीठ थपथपाने के बजाय राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हकीकत में नकेल कसने के लिए काम करें ,नहीं तो राज्य कर्ज के बोझ में दब  जाएगा और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता जाएगा ,जो ना ही राज्य के हित में है और ना ही जनता के हित में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में डीएम ने ली दोनों पक्षों की बैठक

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में सम्बन्धित पक्षों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक की।     बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहा कि प्रकरण को अपनी वर्किंग कमेटी में लाते हुए सुलह करें। वर्किंग कमेटी की […]

You May Like

Subscribe US Now