एक मकान की छत से अजगर को वन विभाग ने किया रेस्क्यू – HSS News 24

एक मकान की छत से अजगर को वन विभाग ने किया रेस्क्यू

admin

हरिद्वार, ब्यूरो। हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र में आज सुबह मकान की छत पर विशालकाय अजगर मिलने का मामला सामने आया। है। हालांकि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर को रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार ऋषिकुल क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल को उनके पड़ोसियों द्वारा सूचना देते हुए बताया गया कि उनके मकान की छत पर एक विशालकाय अजगर मौजूद है। नौटियाल ने इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू कर उसे रेस्क्यू किया गया। अजगर की लम्बाई नौ फुट बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा किनारे से कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने की मांग को लेकर अनशन शुरू

    उत्तरकाशी, आजखबर। वरुणावत की तलहटी में माँ गँगा किनारे तांबाखनी स्थित नियम विरुद्ध बने कूड़ा डंपिंग जोन को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमरीकन पुरी ने अपने साथियों सहित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया। श्रीदेव सुमन चैक पर किये जा रहे इस आमरण अनशन के […]

You May Like

Subscribe US Now