माइक्रोसॉफ्ट ने नया सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 8 मार्च से उपलब्ध कराने की घोषणा की – HSS News 24

माइक्रोसॉफ्ट ने नया सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 8 मार्च से उपलब्ध कराने की घोषणा की

admin

देहरादून, ब्यूरो। माइक्रोसॉफ्ट ने नया सरफेस लैपटॉप स्टूडियो आगामी 8 मार्च से कमर्शियल अधिकृत रीसेलर्स और चुनिंदा रिटेल तथा ऑनलाइन पार्टनर्स के माध्यम से उपलब्ध  कराने की  घोषणा की है। अधिकृत रिटेल और ऑनलाइन पार्टनर्स के जरिए आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
सरफेस लैपटॉप स्टूडियो की कीमत ₹1,56,999 से शुरू है और यह अब तक का सर्वाधिक पावरफुल सरफेस है। डेवलपर्स, क्रिएटिव प्रो, डिजाइनर्स, गेमर्स के लिए तैयार यह डिवाइस यूज़र्स के लिए डेस्कटॉप की ताकत और लैपटॉप की पोर्टेबिलिटी के साथ-साथ क्रिएटिव स्टूडियो का संगम कराता है।
इस डिवाइस में है 14.4” पिक्सलसैंस फ्लो टचस्क्रीन, वाइब्रेंट 120भ््र डिसप्ले, क्वैड ऑम्नीॉसोनिकन्न् स्पी-कर्स तथा इमर्सिव डॉल्बी एटमॉस® जो आपको अपने अंदाज़ में काम करने, क्रिएट करने और प्ले में मदद करते हैं। भास्कार बसु, कंट्री हैड डिवाइसेज़ (सरफेस), माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने कहा, श्श्हम भारत में नया सरफेस लैपटॉप स्टूडियो पेश करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह कई वर्षों की इनोवेशन और सरफेस की हेरिटेज को एक दमदार डिवाइस में पेश करने का परिणाम है। विंडोज़ 11 की बेहतरीन खूबियों को उभरने के मकसद से तैयार नया सरफेस लैपटॉप स्टूडियो आपको फ्लो में बने रहने, प्रेरित होने और आप जो करना पसंद करते हैं उसे करने में मदद देने के लिए अविश्वसनीय रूप से ताकतवर तथा असीमित फ्लेक्सिबल फॉर्म फैक्टर से सुसज्जित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विनजो ने डिजिटल सेंसेशन भुवन बाम को ब्रांड एम्बेसडर बनाया

देहरादून, ब्यूरो। भारत के जाने माने ऑनलाइन गेमिंग जायंट विनजो ने डिजिटल सुपरस्टार और फिल्मफेयर अवार्ड विनर भुवन बम को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इस गठजोड़ के तहत विनजो और भुवन मिलकर ऐसे कल्चरल और आम लोगों से रिलेटेड प्रोग्राम तैयार करेंगे, जिनसे देश के सबसे अलग-थलग इलाकों में […]

You May Like

Subscribe US Now