पूर्व के सभी यात्रियों का किया गया पंजीकरण – HSS News 24

पूर्व के सभी यात्रियों का किया गया पंजीकरण

admin

देहरादून, ब्यूरो। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को दूरूस्त किए जाने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बेहतर व्यवस्था बनाई जा रही है। उप जिलाधिकारी शेलेन्द्र नेगी ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा हेतु आए हुए  पूर्व के सभी यात्रियों का पंजीकरण करवा लिया गया है तथा रजिस्टेªशन के लिए पूर्व से आया हुआ कोई यात्री शेष नहीं है। सभी धर्मशालाओं, होटलों आदि से सभी यात्रियों का पंजीकरण करवाकर गंतव्य स्थलों हेतु रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम, अग्निशमन, जल संस्थान के सहयोग से पंजीकरण स्थल एवं बस स्टेशन की सफाई एवं धुलाई की गई है। यात्रा हेतु आने वाले नये यात्रियों का तत्काल पंजीकरण करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके लिये एक्सपर्ट कमेटी गठित […]

Subscribe US Now