अनुपस्थित रहे कार्मिकों को के लिए 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा प्रशिक्षण – HSS News 24

अनुपस्थित रहे कार्मिकों को के लिए 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा प्रशिक्षण

admin

देहरादून, ब्यूरो। नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के के मिश्रा ने अवगत कराया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªटट के निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु गत दिवस 16 जनवरी से 22 जनवरी तक सर्वे ऑफ इण्डिया के ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में निर्वाचन कार्मिकों के  आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड या अन्य कारण से नदारद रहे कार्मिकों को  अनिर्वाय रूप प्रशिक्षण हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात इन समस्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 28 जनवरी 2022 को नियत किया गया है। उन्होंने अनुपस्थित रहे समस्त कार्मिकों को 28 जनवरी 2022 को  सर्वे ऑफ इण्डिया के ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में प्रातः 9ः30 बजे पंहुचकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग न करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए प्राथिमिकी दर्ज की जाएगी।  इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी ने अवगत किया कि ऐसे कार्मिक जिन्हों जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्टेªट को स्वास्थ्य सम्बन्धी कारण या अन्य कारण का हवाला देते हुए निर्वाचन ड्यूटी से बाहर रखने का अनुरोध किया गया है। उन समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया कि कल दिनांक  25 जनवरी 2022 को प्रातः 9ः30 बजे से तीप बजे तक गांधी शताब्दी चिकित्सालय में स्वास्थ्य जांच मेडिकल बोर्ड बिठाया गया है जिसमें सभी कार्मिकों को स्वास्थ्य जांच हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं ऐसे कार्मिकों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय तथा सम्बन्धित चिकित्सालय में चस्पा कर दी गई है।
——————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआरआई प्रवासियों से किया कर्नल कोठियाल ने वर्चुअल संवाद -कहा अगले 20 दिन जुट जाएं, नवनिर्माण में दें योगदान

देहरादून, ब्यूरो। कर्नल अजय कोठियाल ने अलग अलग देशों में रह रहे उत्तराखंड के सैकडों प्रवासियों से वर्चुअल नवपरिवर्तन संवाद किया । उन्होंने उत्तराखंड नवनिर्माण को लेकर प्रवासियों से बात की और उनसे  सुझाव मांगे। उन्होंने वर्चवल संवाद में जुडने के लिए सभी प्रवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि […]

Subscribe US Now