दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट – HSS News 24

दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट

admin




 

ऊधम सिंह नगर ब्यूरो

दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में श्रमिक किट वितरण और सीएम स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेयर विकास शर्मा ने 450 श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की और स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। मेयर ने कहा कि श्रमिक शहर की अर्थव्यवस्था और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उनके परिश्रम से उद्योगों, निर्माण कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है। ऐसे में श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज और शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पार्षद सुशील मंडल, पवन राणा, दलीप अधिकारी, तनमय पंत आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अचानक भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, बाल- बाल बचा नीचे स्कूटी पर बैठा युवक – Uttarakhand Nidhi

पिथौरागढ़ (ब्यूरो) सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कैलास मानसरोवर यात्रा… देहरादून  ब्यूरो शिक्षकों की कमी से जूझ रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग पर अब एससीईआरटी और डायट की अतिरिक्त जिम्मेदारी का… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर बुधवार को […]

You May Like

Subscribe US Now