सड़क निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश – HSS News 24

सड़क निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

admin

रूद्रपुर, ब्यूरो। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए जनपद में यातायात को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारी सड़क निर्माण कार्यों को वर्षा से पूर्व त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
डीएम युगल किशोर पन्त ने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य में प्राथमिकता से 2 लेन रोड शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने काशीपुर मार्ग, गदरपुर में दिनेशपुर व गुलरभोज मार्ग में गड्डे भरान व टूटी सड़कों का कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मटकोटा मोड रोड निमार्ण कार्य हेतु लोनिवि को स्टीमेंट बनाकर कार्य करने तथा एनएच के अधिकारियों को उक्त कार्य हेतु लोनिवि को धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिये। उन्होंने काशीपुर व गदरपुर मार्ग में निर्धारित स्थानों पर बिजली के तारों एवं अन्य लाईनों को भूमिगत करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।
डीएम ने गड्डे भरान के लिए कोसी नदी, तलाबों व तुमड़िया डैम से मिट्टी उठाने  निर्देश दिये। उन्होने समस्त अधिकारियों को 15 जून से पूर्व सभी कार्य कराये जाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने एनएच-74 काशीपुर बाईपास में कोसी नदी के पर पुल सुरक्षा कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएच डिवीजन नजीबाबाद को दिये। उन्होंने सितारंगज रोड पर एनएच में हुए गड्डे की गहनता से जाँच करते हुए जाँच रिपोर्ट शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश एनएच के अभियंताओं को दिये। इसके साथ ही उन्होंने काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य, एनएच पर गड्डों आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, परियोजना निदेशक रूद्रपुर विवेक प्रकाश, योगेन्द्र शर्मा, प्रबन्धक तकनीकी रूद्रपुर अक्षत विष्नोई, इंजीनियर एनएचएआई पीयूष जैन व आरओबी काशीपुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तालाब खुदान के बाद निकाली गयी मिट्टी की होगी खुली नीलामी

रूद्रपुर, ब्यूरो। उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि भूमि में तालाब खुदान के बाद निकाली गयी मिट्टी की खुली नीलामी के जरिये की जाएगी। उन्होने बताया उक्त स्थल में तालाब खुदाई के उपरान्त निकाली गई मिट्टी का निस्तारण/उठान के लिये जनपद के स्थानीय व्यक्तियों/संस्थाओं के खुली नीलामी में आवेदन […]

You May Like

Subscribe US Now