Uttarkashi News: पर्वतारोहियों व वन विभाग कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान – HSS News 24

Uttarkashi News: पर्वतारोहियों व वन विभाग कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

admin

उत्तरकाशी ब्यूरो – पुरोला। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गंगोत्री-कनखू बैरियर के पास गोमुख जाने वाले पर्वतारोहियों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट और वन दरोगा राजवीर रावत ने ट्रेकरों को गंगोत्री नेशनल पार्क की जैव विविधता और वन्यजीवों के बारे में विस्तार से बताया। उधर, टौंस वन प्रभाग पुरोला की ओर से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला में हुई भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ऋचा चौहान प्रथम, शीतल द्वितीय और तनवी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में कार्तिकउ प्रथम, अक्षत द्वितीय और सार्थक तृतीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय मुंशी की मौत

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो – रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 45 वर्षीय रामकिशोर गंगवार ट्रॉली के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। धान के सीजन के बीच मंगलवार सुबह रुद्रपुर ट्रांजिट […]

Subscribe US Now