पंत जयंती पर अल्मोड़ा में विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी – HSS News 24

पंत जयंती पर अल्मोड़ा में विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

admin

अल्मोड़ ब्यूरो –भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। नंदादेवी मंदिर परिसर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हए पंत पार्क पहुंची जहां पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहां विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, सचिव हेम जोशी, संरक्षक हर्षवर्धन चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम संजय कुमार, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हिमांशु तिवारी आदि ने पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संचालन संयोजक विनोद पांडे ने किया। पीएमश्री जीआईसी हवालबाग में पंत जयंती धूमधाम से मनायी गई। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील चंद्र जोशी ने पंडित पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस वर्ष कुल 58 जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को पचास हजार रुपये की छात्रवृति दी गई है। वहां संजय पांडेय, मदन सिंह, टीडी भट्ट, डॉ. प्रदीप सलाल, डॉ. निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएलएमएस परिसर में जल्द चुनाव कार्यक्रम होगा घोषित

ऋषिकेश ब्यूरो। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित होने के बाद अब पीएलएमएस परिसर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। परिसर प्रशासन का कहना है कि जल्द ही चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और अन्य औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली जाएंगी। परिसर निदेशक प्रो. एमएस […]

You May Like

Subscribe US Now