राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं – HSS News 24

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं

admin


देहरादून 05 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श है। उनके चरित्र में निहित धर्म, सत्य, त्याग, सेवा और करुणा जैसे मूल्य हमें एक श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन अवसर न केवल प्रभु श्रीराम के जन्म का उत्सव है, बल्कि यह हमें उच्च नैतिक आदर्शों, सामाजिक मर्यादाओं और परोपकार की भावना को आत्मसात करने का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने इस पावन पर्व पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस उपाधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा आज थाना बेरीनाग और चौकी चौकोडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी और चौकी चौकोडी प्रभारी उप निरीक्षक पूजा मेहरा के साथ ही थाने में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने […]

You May Like

Subscribe US Now